Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अच्छे गुणों से व्यक्ति बनता है महान : शिवराज

Advertiesment
Chief Minister Shivraj Singh
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अच्छे गुणों को जीवन में उतारने से व्यक्ति महान बनता है। चौहान शनिवार को यहां शासकीय संजय गांधी माध्यमिक शाला में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने शिक्षक के रूप में पहुंचे। उन्होंने बच्चों को प्रेरणाप्रद कहानियां सुनाईं, जोड़-घटाना और गुणा-भाग के प्रश्न हल करवाए।  बच्चों में आत्मविश्वास और जीवन में निरंतर अच्छे से अच्छा करने की ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हुए उन्हें बहुत ही स्नेहिल और आत्मीय ढंग से राष्ट्रभक्त और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की सीख दी।
मुख्यमंत्री ने लगभग सवा घंटा बच्चों के साथ शिक्षक के रूप में बिताया। बच्चों के साथ घुल-मिलकर उन्हें छोटी-छोटी बातों से बड़ी-बड़ी सीख दी जिससे बच्चे भारी उत्साहित थे। वे बच्चों में पढ़ने का कौशल और समझ बढ़ाने के लिए प्रदेशव्यापी 'मिल बांचे मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक शिक्षक की भूमिका को बखूबी निभाया। इसी विद्यालय में चौहान ने भी कक्षा 6ठी से 8वीं तक की शिक्षा प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छे गुणों को अपने जीवन में उतारने से व्यक्ति महान बनता है।  
 
विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी : प्रदेश के वाणिज्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। शुक्ल शनिवार को 'मिल-बांचें मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में रीवा के शासकीय प्रवीण कुमारी हाईस्कूल में 8वीं कक्षा की छात्राओं को पढ़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कार हमें अपने माता-पिता, गुरु, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे एवं आदरभाव रखने और सद्मार्ग पर चलना सिखाते हैं। 
 
शिक्षक के रूप में शुक्ल ने छात्राओं को पढ़ाया। इसके बाद गुरु द्रोणाचार्य के शिष्यों की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि गुरु द्रोणाचार्य ने जब पक्षी पर निशाना लगाने की बात कही तो जहां युधिष्ठिर और भीम को पक्षी दिखाई दिया वहीं अर्जुन को सिर्फ पक्षी की आंख दिखी। इसकी सीख यह है कि हमें अपने लक्ष्य के अलावा अन्य की तरफ ध्यान नहीं रखना चाहिए।  
 
मुख्य सचिव बीपी सिंह ने स्कूली छात्रों को पढ़ाया : प्रदेश के मुख्य सचिव बीपी सिंह ने 'मिल बांचे मध्यप्रदेश' कार्यक्रम के तहत शनिवार को यहां जिले के ग्राम खोहा में माध्यमिक विधालय के छात्रों को पढ़ाया तथा उनसे उनके करियर से संबंधित सवाल-जवाब भी किए। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं से पुस्तकों का वाचन कराया तथा उच्चारण में आई खामियों को भी सुधारा। वे करीब 1.30 घंटे बच्चों के साथ रहे। इस दौरान बच्चों ने भी अपने सबक पढ़कर सुनाए तथा मिले पाठ को अपनी कॉपियों में नोट किया। उन्होंने शाला परिसर में अशोक का पौधा भी लगाया। रायसेन जिले की 1,863 प्राथमिक एवं 657 माध्यमिक शालाओं में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए और जो लोग इससे जुड़े हैं, वे अपने मन से जुड़े हैं। शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े लोग देश का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कन्नौज में आलू उत्पादकों की चुनाव में खास रुचि नहीं