Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अस्पताल में थी खून की कमी, मरीज को ब्लड देने पहुंचीं कलेक्टर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अस्पताल में थी खून की कमी, मरीज को ब्लड देने पहुंचीं कलेक्टर
राजगढ़ , मंगलवार, 14 मई 2019 (08:49 IST)
राजगढ़। जिला कलेक्टर निधी निवेदिता को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में कोई महिला बीमार है जिसे ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है। वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं और महिला को ब्लड दिया।
 
इसी दौरान खजुरिया गांव की कविता दांगी (30) को अस्पताल लाया गया। उसका हीमोग्लोबिन काफी कम था। उसे B पॉजिटिव खून की सख्त जरूरत थी। कहा जा रहा कि बल्ड बैंक में भी उस ग्रुप का केवल एक ही युनिट ब्लड था। इस पर कविता के पिता ने सोशल मीडिया पर लोगों से रक्तदान करने की अपील की थी। निधी का ब्लड ग्रुप भी वहीं था जिसकी महिला को आवश्यकता थी।
 
उल्लेखनीय है कि 12 तारिख को ही राजगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। ऐसे में मतदान के अगले ही दिन रक्तदान कर कलेक्टर ने आमजनों से भी रक्तदान करने की अपील की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मासूम से रेप के बाद हिंसा, महबूबा मुफ्ती बोलीं, दुष्कर्मी को पत्थरों से मार डालो