Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खंडवा से इन 4 नामों को पीछे छोड़ राजनारायण सिंह बने कांग्रेस उम्मीदवार, जोबट से महेश पटेल, रेगांव से कल्पना वर्मा पर लगाया दांव

हमें फॉलो करें खंडवा से इन 4 नामों को पीछे छोड़ राजनारायण सिंह बने कांग्रेस उम्मीदवार, जोबट से महेश पटेल, रेगांव से कल्पना वर्मा पर लगाया दांव
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (19:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राजनारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आदिवासी बाहुल्य सीट जोबट विधानसभा सीट से कांग्रेस ने महेश पटेल और रेगांव विधानसभा सीट से कल्पना वर्मा को अपना प्रत्याशी तय किया है। इससे पहले कांग्रेस पृथ्वीपुर से पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे नितेंद्र राठौर का टिकट फाइनल कर चुकी है।

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने राजनारायण सिंह का टिकट पार्टी के इंटरनल सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर किया है। कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट पर जो सर्वे कराया था उसमें अंतिम पांच नामों की सूची पार्टी आलाकमान को भेजी गई थी। सूची में राजनारायण सिंह के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा की पत्नी जयश्री, सचिन बिरला और नरेंद्र पटेल के नाम शामिल थे।

खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद आज कांग्रेस ने पुराने कांग्रेस राजनारायण सिंह के नाम पर अपनी मोहर लगा दी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नंदकुमार सिंह एकमात्र प्रत्याशी रहे जिन्होंने खंडवा सीट 6 बार जीती