Publish Date: Tue, 01 Jan 2019 (17:30 IST)
Updated Date: Tue, 01 Jan 2019 (17:32 IST)
भोपाल। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के वंदेमातरम गाने पर रोक लगा दी है। राज्य की कमलनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य सचिवालय के बाहर हर महीने की पहली कामकाजी तारीख को वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा।
कर्मचारियों को कहा गया है कि वे जनता के कल्याण के कामों पर ध्यान दें। इस फैसले को लेकर भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा ने कहा कि कमलनाथ सरकार के राज में सरकारी कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर रोक लगा दी गई है। यही कारण है कि हर महीने के पहले कामकाजी दिन में भोपाल स्थित मंत्रालय में होने वाला वंदे मातरम आज 1 जनवरी को नहीं गाया गया जबकि पिछली सरकार में ऐसा होता था।