suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, 15 सितंबर से होगा आगाज

Advertiesment
Madhya Pradesh Election
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस अब जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में प्रदेश  में जनअक्रोश यात्रा निकालने का निर्णय किया गया है। भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के तर्ज पर निकलने वाली कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा की जिम्मेदारी भी कांग्रेस के बड़े नेताओं को उनके प्रभुत्व वाले इलाके के हिसाब से सौंपी गई  है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में 15 सितंबर से सात जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी।
 
कांग्रेस की सात जन आक्रोश यात्राओं का नेतृत्व पार्टी के सात बड़े नेता करेंगे। जिसमें ग्वालियर-चंबल की जनअआक्रोश यात्रा की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह संभालेंगे। वहीं आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया मालवा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में यात्रा की अगुवाई  करेंगे। वहीं अरुण यादव छतरपुर, सागर और टीकमगढ़ में और  अजय सिंह और कमलेश्वर पटेल विध्य और बघेलखंड में यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं जीतू पटवारी उज्जैन संभाग और सुरेश पचौरी नर्मदापुरम से  बालाघाट तक यात्रा की अगुवाई करेंगे। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 15 सितंबर से शुरु होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगी।
 
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटालों को जनता के बीच रखा जाएगा। वहीं बुधवार को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में चुनाव और प्रचार अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समय-समय पर सभी सात यात्राओं में शामिल होंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनातन पर उदयनिधि को स्मृति ईरानी का जवाब, पीएम मोदी से मिली थी बोलने की अनुमति