Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एम्स भोपाल के बाहर जरूरतमंदों के साथ मनाया जन्मदिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi Birthday

भोपाल ब्यूरो

, गुरुवार, 19 जून 2025 (13:20 IST)
भोपाल। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल स्थित एम्स अस्पताल के बाहर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर उपस्थित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और उनके साथ खुशियाँ साझा कीं।
 
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना की मांग को मजबूती देने और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मानवता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
 
इस सेवा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी  हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा सांसद  अशोक सिंह पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना चंद्रक्रांत दुबे गुड्डू चौहान प्रकाश चौकसे सोनू भाबा प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी अभिनव बरोलिया राहुल राठौर योगेश सराठे मौजूद रहे। यह आयोजन कांग्रेस की सेवा, समानता और न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर 27 जून को रतलाम में होगा 'एमपी राइज-2025'