Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लूटखसोट में महमूद गजनवी की ग्रैंडफादर है भाजपा, मंत्री गोविंद सिंह का तीखा हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cabinet Minister Govind Singh

विकास सिंह

भोपाल। कमलनाथ कैबिनेट के सीनियर मंत्री गोविंद सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गोविंद ने भाजपा को मुस्लिम आक्रांता और लुटेरे महमूद गजनवी का ग्रैंडफादर बताया।

मीडिया से बात करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि महमूद गजनवी तो 14 बार भारत आया और सोमनाथ मंदिर सहित पूरे देश में लूटमार की और चला गया लेकिन पिछले 15 सालों में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के समय इतनी लूटखसोट हुई जिससे यह महमूद गजनवी के गैंडफादर दिखते हैं।

गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां भाजपा वालों ने लूट नहीं की है। इससे पहले भी गोविंद सिंह अपने बयानों के जरिए भाजपा और संघ पर तीखा हमला बोलते आए हैं।

कुछ दिनों पहले गोविंद उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने आरएसएस पर लोगों को बम और ग्रेनेड बनाने की ट्रेनिंग देने का आरोप लगाया था, वहीं लोकसभा चुनाव के समय भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर दिए अपने बयानों के कारण भी काफी चर्चा में थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत्ता जाते ही बढ़ीं चन्द्रबाबू नायडू की मुश्किलें, आधी रात घर को तोड़ने के लिए चली JCB