Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रेन की मदद से हाथी का अंतिम संस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Crane

कीर्ति राजेश चौरसिया

, बुधवार, 3 अगस्त 2016 (19:26 IST)
रीवा। विगत 2 माह पूर्व चित्रकूट से भ्रमण के लिए निकले हाथी की एक माह पहले रीवा के गोड़हर के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। हाथी के उपचार हेतु प्रशासन द्वारा रीवा व्हाइट टाइगर सफारी सहित जबलपुर से चिकित्सक बुलाए गए थे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 
हाथी ने बीमारी से लंबे संघर्ष के बाद मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। हाथी की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। एक क्रेन की मदद से हाथी का विधि-विधान अंतिम संस्कार किया गया। हाथी को एक गड्‍ढे में दफनाया गया। हालांकि लोगों में इस बात को लेकर नाराजी थी कि प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर के हालात ने बिगाड़ी अमरनाथ यात्रा