Publish Date: Sat, 09 Oct 2021 (14:20 IST)
Updated Date: Sat, 09 Oct 2021 (14:24 IST)
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक ट्रक के सड़क किनारे मकान में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में 3 भाई-बहन सहित 4 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवार ने बताया कि घटना शुक्रवार रात11 बजे बटियागढ़-हटा रोड पर आजनी टपरिया गांव में हुई। हादसे में बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
परिवार के सदस्य सड़क किनारे बने अपने कच्चे मकान में सो रहे थे तभी एक ट्रक मकान में घुस गया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां आकाश अहिरवार (18), उसके भाई ओंकार (14) और बहन मनीषा (16) की मौत हो गई। जबकि बच्चों के माता पिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति पुरुषोत्तम साहू की भी मौत हो गई। यह व्यक्ति ट्रक में यात्रा कर रहा था।