Publish Date: Mon, 16 Jul 2018 (18:52 IST)
Updated Date: Mon, 16 Jul 2018 (18:57 IST)
गोविंदा की तरह डांस कर सोशल मीडिया सनसनी बनने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डांसिग अंकल के साले को अज्ञात नकाबपोश ने गोली मार दी।
पुलिस के अनुसार विदिशा के जनकगंज थाना इलाके में सोमवार को डांसिंग स्टार डब्बू अंकल के साले कुशाग्र श्रीवास्तव को अज्ञात नकाबपोश ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल कुशाग्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गोली कुशाग्र के पैर में लगी है। कुशाग्र को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।