Publish Date: Sat, 03 Jun 2023 (20:48 IST)
Updated Date: Sat, 03 Jun 2023 (21:24 IST)
चामुंडा माता मंदिर टेकरी पर लगे रोपवे की ट्रॉली का तार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अलग हो गया। इससे 8 श्रद्धालु ट्रालियों में फंस गए। खबरों के अनुसार इसमें 8 श्रद्धालु फंस गए। खबरों के अनुसार इन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने कहा कि तेज हवाओं के कारण चामुंडा माता मंदिर में रोपवे कार में फंसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल थे। प्रसिद्ध मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है।
उन्होंने कहा कि एक टावर के पास रस्सी टूट जाने से कैबिन अटक गई थी। जल्द ही अधिकारियों ने एक अभियान शुरू किया और ओडिशा तथा आंध्रप्रदेश के रहने वाले लोगों को उसमें से निकाल लिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच का आदेश दिया गया है। Edited By : Sudhir Sharma