Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धरमपुरी में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत

Advertiesment
dharampuri news in hindi
Dhar news in Hindi: मध्यप्रदेश के धार जिले में लगातार बारिश की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। धरमपुरी के विधानसभा के दुगनी गांव में छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।
 
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्‍ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं और प्रशासन की मदद से मृतक पन्नालाल और शांति बाई के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
बारिश की वजह से धरमपुरी क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर बह गए और कई लोग बेघर हो गए।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जान और माल की रक्षा करना हमारा दायित्व है। मैंने धार सहित प्रदेश के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में जहां भी नुकसान हुआ है सर्वे करवाकर उसकी पूरी भरपाई की जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी ने जन्मदिन पर राष्ट्र को समर्पित किया 'यशोभूमि', लांच की विश्वकर्मा योजना