Publish Date: Sun, 14 Nov 2021 (15:49 IST)
Updated Date: Sun, 14 Nov 2021 (16:10 IST)
मंडला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नाम बदलने से इतिहास बदल जाता है।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा गया, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। क्या नाम बदलने से इतिहास बदलता है?
यह भी विचारणीय है कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति के सीहोर जिले में स्थित जर्जर किले को दुरुस्त कराया है? दरअसल यह सब केवल नाटक, नौटंकी और धोखा के अलावा कुछ नहीं है।
एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में जनता अपना मत देती है, लेकिन भाजपा के लोग हमारे विधायक को खरीद लेते हैं और सरकार बना लेते हैं।