Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिग्विजय सिंह बोले, अर्थव्यवस्था गिर रही है और पीएम मोदी फिट इंडिया की बात कर रहे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Digvijay Singh
, शनिवार, 31 अगस्त 2019 (22:45 IST)
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि जीडीपी गिर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की चिंता कर रहे हैं।
 
सिंह ने यहां कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि देश की जीडीपी गिर रही है। हालत ऐसे हैं कि रिजर्व बैंक से रुपए लेने पड़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को फिट इंडिया की चिंता है।
 
उन्होंने कहा कि फिट इंडिया होना चाहिए, लेकिन यहां कुपोषण है, गरीबी, महंगाई, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का हल चाहिए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस दिन सोनियाजी तय करेंगी, उस दिन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष तय हो जाएगा। अभी तो पोस्ट खाली नहीं है, कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल स्टार पीवी सिंधू पर गर्व : उप राष्ट्रपति वेंकैया नायुडू