Publish Date: Wed, 27 Apr 2022 (18:09 IST)
Updated Date: Wed, 27 Apr 2022 (18:12 IST)
भोपाल। फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी IAS अधिकारी मोहित बुंदस (IAS Mohit Bundas) पर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक कई जिलों में कलेक्टर रह चुके बुंदस के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पत्नी बुंदस के अलावा उनकी मां और बहन के खिलाफ भी महिला थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई है।
वर्तमान में वन विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यकर्ता मोहित बुंदस भोपाल के एसडीएम भी रह चुके हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 498A, 323, 506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।