मोटरसाइकल पर गिरा अडानी का डंपर, सिगरौली में बवाल
दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और कुछ बसों एवं ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Publish Date: Sat, 15 Feb 2025 (10:57 IST)
Updated Date: Sat, 15 Feb 2025 (12:43 IST)
Dumper overturned on motorcycle: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में अडाणी समूह की खदान से जुड़ा एक डंपर (Dumper) ट्रक के मोटरसाइकल (motorcycle) पर पलट जाने से मोटरसाइकल सवार 2 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और कुछ बसों एवं ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना अमीलिया घाटी के समीप शुक्रवार शाम को हुई।
ALSO READ: बाइक सवारों और पैदल यात्रियों की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी का कारण
उन्होंने फैक्टरी क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मृतकों की पहचान रामलल्लू यादव और राम सागर प्रजापति के रूप में हुई है। खत्री ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta