Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 जवान थे सवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें helicopter
, रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (11:50 IST)
Bhopal News in Hindi : भोपाल के बैरसिया के डूंगरिया गांव में डेम के पास एक खेत में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर में 6 जवान सवार थे।
 
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर भोपाल से झांसी जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खेत के आसपास हेलीकॉप्टर को चक्कर लगाते देख बड़ी संख्‍या में ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए। 
 
इसके बाद सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर मदद के लिए डूंगरिया गांव पहुंचा। इंजीनियर और टेक्निकल टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि वायुसेना ने 30 सितंबर को भोपाल के बड़े तालाब पर एयर शो आयोजित किया गया था। दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर भी इसी एयर शो में शामिल होने के लिए आया था।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, पुरुष ट्रैप में जीता गोल्ड