Publish Date: Fri, 14 Feb 2020 (18:57 IST)
Updated Date: Fri, 14 Feb 2020 (19:01 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ट्रेनी महिला डीएसपी (DSP) ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। आरोपी फोन पर महिला पुलिस अधिकारी को परेशान करता था।
पुलिस ने प्रदीप पांडे (28) पिता इंद्रमणि पांडे को रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भोपाल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। भोपाल में भी वह महिला डीएसपी को फोन पर मैसेज भेजकर परेशान करता था।
जानकारी के मुताबिक सीधी का रहने वाला प्रदीप पांडे पहले भोपाल में ही रहता था। आरोपी के खिलाफ महिला डीएसपी ने भोपाल के खजूरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी मानसिक रोगी है।
सांकेतिक फोटो