Publish Date: Sun, 15 Oct 2017 (22:56 IST)
Updated Date: Sun, 15 Oct 2017 (23:31 IST)
हनुवंतिया (खंडवा)। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित पर्यटन स्थल हनुवंतिया में रविवार रात कुछ तंबुओं में लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। यहां पर तीसरे जल महोत्सव की शुरुआत के बाद रात्रि में तीन- चार तंबुओं में आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन और उनके कर्मचारी तत्काल सक्रिय हो गए। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जल महोत्सव का शुभारंभ किया था।
खबरों के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार आगजनी में करीब दर्जन टेंट जलकर खाक हो गए। आग के बाद सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली को भी बंद कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता अभी चल नहीं पाया है।
100 तंबुओं का निर्माण : यहां पर तीसरे जल महोत्सव की शुरूआत के बाद रात्रि में तीन चार तंबुओं में आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन और उनके कर्मचारी तत्काल सक्रिय हो गए। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
हनुवंतिया में जल महोत्सव के मद्देनजर एक सौ अधिक विशेष प्रकार के तंबू लगाए गए हैं जिनमें लोगों के आवास आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा आज मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के मद्देनजर विशेष तंबू भी बनाए गए हैं। आग इन विशेष तंबुओं से काफी दूर स्थित तीन चार तंबुओं में लगी। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका।
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी के साथ नर्मदा का पूजन कर हनुवंतिया में जल महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने नौकादौड़ को हरी झंडी दिखाई। जल महोत्सव 80 दिनों तक चलेगा तथा 2 जनवरी को इसका समापन होगा।
पयर्टन की दृष्टि से महत्वपूर्ण : ढाई माह चलने वाला जल महोत्सव मध्यप्रदेश की वॉटर टूरिज्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इंदिरा सागर बांध स्थित हनुवंतिया टापू होने वाले जल महोत्सव में कई सैलानी पर्यटन के लिए आते हैं।
साहसिक एवं रोमांचकारी पर्यटन का लुत्फ उठाने के शौकीन सैलानियों के लिए यह स्थान पसंदीदा जगह के रूप में पहचान बनाने लगा है। जल महोत्सव के दौरान वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल जैसी स्पर्धाएं यहां आयोजित होती हैं। शिवराज सरकार की कैबिनेट की बैठक भी इस टापू पर आयोजित हो चुकी है।
webdunia
Publish Date: Sun, 15 Oct 2017 (22:56 IST)
Updated Date: Sun, 15 Oct 2017 (23:31 IST)