Publish Date: Tue, 09 Jun 2020 (18:13 IST)
Updated Date: Tue, 09 Jun 2020 (18:15 IST)
सिवनी। सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 (NH7) पर छपारा से 3 किलोमीटर दूर फोरलेन पर मंगलवार को मछलियों से भरे ट्रक में आग लग गई।
जिला मुख्यालय से जबलपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर छपारा से 3 किलोमीटर दूर ग्राम घोघरी में मंगलवार को चलते ट्रक में आग लग गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक में मछलियां भरी थीं, जो आंध्रप्रदेश से बिहार जा रही थीं। आग लगने का कारण ट्रक में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। देखा गया कि सड़क मार्ग से गुजरते समय सिवनी विधायक दिनेश राय घटनास्थल पर रुके और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
webdunia
Publish Date: Tue, 09 Jun 2020 (18:13 IST)
Updated Date: Tue, 09 Jun 2020 (18:15 IST)