Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का लंकी नंबर 1206 ही बना अनलकी नंबर, प्लैन क्रैश में हुई मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ahmedabad plane crash

विशेष प्रतिनिधि

, शुक्रवार, 13 जून 2025 (11:44 IST)
अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। लंदन जाने वाले फ्लाइट में विजय रुपाणी विमान में सीट नंबर 2D पर सवार थे। विजय रुपाणी अपनी पत्‍नी अंजलि रूपाणी को लेने के लिए लंदन जा रहे थे। भाजपा के सीनियर नेता विजय रूपाणी के निधन पर पीएम मोदी सहित भाजपा के  कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है। आज पीएम  मोदी ने विजय रूपाणी की पत्नी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

वहीं विजय रूपाणी के निधन के बाद अब उनका एक लकी नंबर के साथ ऐसा कनेक्‍शन सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 1206 को रूपाणी अपना लकी नंबर मानते थे। अंक ज्योतिष पर विश्वास करने वाले विजय रूपाणी 1206 नंबर को अपना लकी नंबर मानते थे। उनके लिए 1206 सिर्फ एक नंबर नहीं था बल्कि यह भाग्य का प्रतीक था। वह 1206 नंबर पर इतना यकीन रखते थे कि उनकी पहली स्‍कूटी का नंबर 1206 था और उनके पास मौजूद कारों की नंबर प्‍लेट पर 1206 का नंबर है।

वहीं अब 1206 नंबर ही विजय रूपाणी के अनलकी नंबर साबित हुआ है औ 12/06 (12 जून) को उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई। अब इसे नियति का खेल कहेंगे या भाग्य का लिखा कि इसी नंबर वाली तारीख उनकी जिंदगी का आखिरी तारीख साबित हुई।

विजय रुपाणी के करीबी बताते है कि विजय रूपाणी को पहले दो बार भी लंदन जाने  का कार्यक्रम था लेकिन पार्टी की व्यवस्ताओं के कारण वह नहीं जा पाए थे। विजय रूपाणी जो भाजपा पंजाब के प्रभारी थे वहां भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ बताते है कि उन्होंने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के चलते 5 जून से 12 जून तक ब्रिटेन की अपनी फैमिली ट्रिप को कैंसिल कर दिया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Israel Attack On Iran : इजरायल ने ईरान के एटमी ठिकानों पर किया भयानक अटैक, पूरी दुनिया में हड़कंप