Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मप्र के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का निधन

हमें फॉलो करें मप्र के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का निधन
भोपाल , रविवार, 4 दिसंबर 2016 (08:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का दिल्ली में संक्षिप्त बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष थे। भाई महावीर अप्रैल 1998 से मई 2003 तक मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे।
 
भाई महावीर का जन्म 30 अक्तूबर 1922 में लाहौर में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हुए और बाद में आरएसएस में प्रचारक का दायित्व भी निभाया। वह दो दफा राज्यसभा सदस्य भी बने। उनके परिवार में उनकी दो पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के संसदीय कार्य एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने भाई महावीर के निधन पर दुख: व्यक्त किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन से जुड़ी हर जानकारी...