Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की

हमें फॉलो करें रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (11:37 IST)
Rewa Crime News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां के गुढ़ थाने के भैरव बाबा क्षेत्र में एक दंपति घूमने-फिरने आए थे। तब यहां पहले से मौजूद 5 आरोपियों ने पहले पति को पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक के बाद एक 5 नशेड़ी आरोपी महिला पर टूट पड़े। पुलिस ने दावा किया है ​कि 2 संदिग्धों को पकड़ लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।ALSO READ: Rajasthan : बीकानेर के होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा दंपति पिकनिक मनाने के लिए गत सोमवार दोपहर भैरव बाबा क्षेत्र गया था। यहां उन्हें देखते ही आरोपियों ने पहले पति के साथ मारपीट की। फिर महिला से ज्यादती की। सभी आरोपी नशे में थे। यह आरोपी नहीं रुके, बल्कि इन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और दंपति को धमकी भी दी कि केस दर्ज कराया तो इसे वायरल कर देंगे। पीड़ित दंपति ने गत मंगलवार को मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल की जा रही है।ALSO READ: बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
 
मामले को दबाने का हुआ प्रयास : गत सोमवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित दंपति थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस बुधवार को रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था इसलिए इस मामले को दबाए रखा। दूसरी ओर रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि घटना गत 21 अक्टूबर की दोपहर में हुई है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। इनमें 2 प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ALSO READ: मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे