Publish Date: Fri, 17 Nov 2017 (11:03 IST)
Updated Date: Fri, 17 Nov 2017 (11:06 IST)
हरदा। 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गुरुवार को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया। हत्यारों में छात्रा के भाई और पिता भी शामिल है।
सुत्रों के अनुसार सभी आरोपी उस लड़की के परिजन बनाए जा रहे हैं जिसने 9 महीने पहले मृतक द्वारा की गई छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। जिस वक्त आरोपी पर गोलियों दागी गई वह अपने भाई और पिता के साथ ट्रैक्टर पर कुछ सामान लेकर जा रहा था।
घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने करीब एक घंटे तक सब्जी मंडी स्थित हाईवे पर चक्काजाम भी किया। हालांकि बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।