Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

व्रतधारी सिस्टरों का सम्मान

Advertiesment
jhabua
-संजय जैन 

झाबुआ। कैथोलिक डायसिस की प्रभुदासी सिस्टरों के व्रत धारण किए 50 वर्ष पूर्ण होने तथा सेंट कॉन्वेंट की सिस्टरों के आजीवन व्रत धारण करने पर कैथोलिक चर्च थांदला स्कूल प्रांगण में स्वागत तथा सम्मान किया गया।
 
कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने बताया कि 50 वर्ष पूर्ण करने वाली सिस्टरों में योहन्ना भूरिया, कार्मेला गणावा, इग्नासिया भूरिया एवं अनीता तथा आजीवन व्रत धारण करने वाली सेंट मेरीज कॉन्वेंट की सिस्टर मीना रवेच, सुप्रिया भूरिया और सुजीता का सम्मान किया गया। 
 
इस अवसर पर थांदला चर्च प्रमुख फादर बसील भूरिया ने कहा कि समर्पित जीवन के पचास वर्ष पूर्ण करना सिस्टरों व हमारे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन बेनेडिक्ट डामोर ने किया। आभार संजय धानक ने माना। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi