Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उज्जैन : पाटीदार अस्पताल में लगी आग, 80 मरीजों को बचाया

हमें फॉलो करें उज्जैन : पाटीदार अस्पताल में लगी आग, 80 मरीजों को बचाया
, रविवार, 4 अप्रैल 2021 (17:52 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के एक अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के चलते आज अचानक आग लग गई। इसके बाद अस्पताल में भर्ती 80 लोगों को अन्य अस्पताल में भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से पाटीदार अस्पताल में लगी आग पर लगभग आधे घंटे में काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू करवाया।

आग लगने के समय अस्पताल में लगभग 80 मरीज भर्ती थे। सभी को सुरक्षित निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है। इस आगजनी में 4 मरीज प्रभावित हुए जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर होने पर उनको बेहतर उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना के बारे में जिला कलेक्टर से जानकारी प्राप्त की और गंभीर रूप से घायल मरीजों का उपचार शासन के खर्चे पर करवाने के निर्देश दिए हैं।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona effect : लॉकडाउन की ओर बढ़ा जम्‍मू कश्‍मीर, स्‍कूल हुए बंद, टयूलिप फेस्टिवल हुआ शुरू