Publish Date: Sat, 19 Nov 2016 (10:24 IST)
Updated Date: Sat, 19 Nov 2016 (10:29 IST)
इंदौर। रीगल चौराहे पर 18 नवंबर की शाम 7.30 बजे के लगभग रविंंद्र जोशी नाम के व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली।
युवक अपने आपको कॉटन व्यापारी और शिवसेना का कार्यकर्ता बता रहा था। युवक पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। खुद को आग लगाने के बाद चिल्ला रहा था कि उसने डीआईजी सहित कई पुलिस अधिकारियो को बार-बार शिकायते की पर करवाई नही की गई। युवक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी शिकायते की है।
जानकारी के अनुसार जोशी से कुछ रसूखदार लोगो ने 9 करोड़ रुपए हड़प लिए है। आग इतनी ज्यादा लगाई गई की दमकल को बुला कर युवक के शरीर पर लगी आग बुझाना पड़ी।
युवक पुलिस से इतना नाराज था की उसने आग बुझने के बाद पुलिस के साथ अस्पताल जाने से भी मना कर दिया, वो खुद ऑटो से अस्पताल पहुचा।
एमवाय में प्राथमिक उपचार के बाद एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से एक बार फिर पुलिस अधिकारियों पर निष्पक्ष और समय पर करवाई नही करने के आरोप लगने के साथ कई सवाल उठ रहे हैं।