Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आमंत्रण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vikramotsav inaugurated by President Draupadi Murmu

विकास सिंह

, शनिवार, 22 मार्च 2025 (19:04 IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। विक्रमोत्सव आगामी 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि गुड़ी पड़वा विक्रम संवत परिवर्तन का दिन है और वर्षों से इसका आयोजन मध्य प्रदेश में किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने आदिकाल में ही गणराज्य की स्थापना की और उनका शासनकाल न्याय, पराक्रम और सुशासन के लिए जाना जाता है। उनके मंत्रिमंडल को सिंहासन बत्तीसी के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आगामी 12, 13 और 14 अप्रैल को नई दिल्ली में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन का ध्येय है कि युवा पीढ़ी विक्रमादित्य के सिद्धांतों को पढ़े, समझे और अंगीकार करें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि इसी दिन से जल गंगा अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा जो 3 महीने तक चलाया जाने वाला है।  उन्होंने बताया कि इसी समय विक्रम विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया जाना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि सुविधानुसार कार्यक्रम बनाकर सूचित करेंगे।

दिल्ली प्रवास पर आज मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एमओयू के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को 9% से बढ़कर 20% तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के छोटे और मझोले किसानों तक भी इस योजना की जानकारी पहुंचे, जिससे वे लाभान्वित हो सकें।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सहकारिता मंत्री अमित शाह को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है जिसे केंद्रीय मंत्री ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आने का आश्वासन दिया है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शाह का ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के सफल आयोजन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर