Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की दिल्ली में संदिग्ध मौत

Advertiesment
Jabalpur Collector
MP News :  जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना की असमय मृत्यु हो गई है। कलेक्टर सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद अमोल का पार्थिव शरीर जबलपुर लाया जा रहा है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि अमोल की कल तबीयत खराब हो गई थी और उसके बाद आज‌ उनका निधन हो गया है।

अभी मृत्यु का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा होगा। दिल्ली में अमोल सक्सेना फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं।
 
मुख्यमंत्री यादव ने जताया दु:ख : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि जबलपुर कलेक्टर के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वोटिंग खत्म होते ही एक्शन मोड में PM मोदी, 100 दिन के एजेंडे को लेकर बैठक