Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर भाजपा मेंं शामिल, राम मंदिर पर पार्टी से स्टैंड से थे नाराज

Advertiesment
Jabalpur mayor joins BJP
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर महापौर औऱ डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष आज भाजपा में शामिल हो गए। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिण्डौरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष  अंजू जितेन्द्र ब्यौहार,  सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, डिण्डौरी के पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र बिहारी शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय की मौजदूगी में कांग्रेस महापौर, जिला पंयायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य,यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी सहित समाज सेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद जबलपुर महापौर ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा  कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कांग्रेस की ओर से बहिष्कार किए जाने के फैसले से वह बेहद आहत हुए और इसी  के चलते वह आज भाजपा में शामिल हुए।

वहीं कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा  में सबी का स्वागात है और भाजपा में सभी का मान सम्मान रखा जाएगा।  आप सभी का विश्वास नहीं टूटने दिया जाएगा और सभी को विचार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है और परमात्मा ने हमारा राम राज्य लाने के लिए परिवार बड़ा करने का अभियान चलाया है। अभी तो हम रोक रहे है कि भैया अभी थोड़ी देर वेटिंग लाइन लंबी लगी है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्ञानवापी मामले में सुनवाई 12 फरवरी तक के लिए टली