Publish Date: Tue, 11 Jul 2023 (12:41 IST)
Updated Date: Tue, 11 Jul 2023 (12:46 IST)
मध्यप्रदेश के झाबुआ में छात्राओं से अश्लील हरकत करने के मामले में एसडीएम सुनील कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम के खिलाफ छात्रावास के निरीक्षण के दौरान नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का साथ पॉक्सो एक्ट मे केस दर्ज हुआ है। एसडीएम सुनील कुमार झा पर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एक छात्रा के बालों में हाथ फेरने और एक छात्रा पर चूमने का आरोप लगा है।
झाबुआ में पदस्थ एसडीएम सुनील कुमार झा पर नवीन अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम में निरीक्षण के दौरान अश्लील हरकत करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। पूरा मामला सामने आने के बाद झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद झाबुआ कोतवाली में एसडीएम सुनील झा के खिलाफ धारा 354, एसटी एससी एक्ट और पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद बाद एसडीएम सुनील कुमार झा को सस्पेंड कर दिया गया है। एसडीएम के निलंबन आदेश में लिखा है कि सुनील कुमार झा, डिप्टी कलेक्टर के द्वारा प्रथम दृष्टया अपने पदीय दायित्व के निर्वहन में घोर लापरवाही एवम् अनुशासनहीनता की गई है। उनका यह कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण के विपरीत है। इस आधार पर उन्हें निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कलेक्टोरेट बुरहानपुर किया गया है।
About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें