khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जियो मैराथन : जमकर दौड़ा इंदौर, 12 हजार ने लगाई दौड़

Advertiesment
जियो इंदौर मैराथन
इंदौर। 'स्वस्थ इंदौर और तम्बाकू मुक्त इंदौर' के लिए रविवार को 12 हजार धावक 'जियो इंदौर मैराथन' में इंदौर की सड़कों पर दौड़े। मैराथन में इंदौरवासियों के साथ ही केन्या, मुंबई, पुणे, ग्वालियर, भोपाल समेत देश के अन्य हिस्सों से भी धावकों ने हिस्सा लिया।
यह मैराथन नेहरू स्टेडियम से विजयनगर, पलासिया से राजबाड़ा और एलआईजी चौराहे से तीन पुलिया तक हुई। मैराथन में केन्या, मुंबई, पुणे, ग्वालियर, भोपाल समेत देश के अन्य हिस्सों से भी धावकों ने हिस्सा लिया।

21 किलोमीटर  की  दौड़  में  कई  प्रोफेशनल  धावक  भी  भाग  ले  रहे  थे।  इस  श्रेणी  के  विजेता  ने  मात्र  एक घंटे 1  मिनट  में  ही  दौड़  पूरी  कर  ली। 

स्लाइड शो देखने के लिए क्लिक करें
21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की कैटेगरी में इस मैराथन का आयो‍जन किया गया था। दौड़ में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं और पुरुषों ने जोश के साथ भाग लिया। मैराथन मार्ग पर धावकों के पीछे एंबुलैंस भी चल रही थी ताकि किसी तरह की दुर्घटना होने पर तुरंत सहायता दी जा सके।

सुबह 5 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया। दौड़ से पहले वार्म कराया गया। पहली दौड़ सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। यह 21 किमी की दौड़ थी। इसके बाद 10 किमी वाली दौड़ 7 बजे शुरू हुई। इसे कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने हरी झंडी दिखाई। राजवाड़ा से सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर की दौड़ शुरू हुई।
webdunia
दौड़ने वालों को दौड़ खत्म होने के 5 से 10 मिनट में मोबाइल पर एसएमएस संदेश मिला। इसमें बताया गया कि उन्होंने दौड़ कितने समय में पूरी की। इसके लिए बिब पर एक चिप लगाई गई थी।
 
मैराथन में बाीवुड  अभिनेता अर्जुन रामपाल, विधायक रमेश मेंदोला, कैलाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती के साथ ही इंदौर प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi