Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजयवर्गीय को 7 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने के आदेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kailash Vijayvargiya
, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (16:58 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और महू विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश विजयवर्गीय को 7 नवंबर को कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस नेता अंतरसिंह दरबार ने चुनाव याचिका दायर की थी। विजयवर्गीय ने 2014 विधानसभा चुनाव में महू विधानसभा सीट से दरबार को ही पराजित किया था।
 
याचिका में दरबार ने आरोप लगाया था कि विजयवर्गीय ने मतदाताओं को धन-बल का प्रलोभन देकर चुनाव जीता है। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेके जैन ने ये आदेश दिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वोडाफोन ने रोमिंग में इनकमिंग कॉल किया फ्री