Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोपाल में लगे क्यूआर कोड वाले कमलनाथ के वॉन्टेड वाले पोस्टर, कांग्रेस ने बताया भाजपा का हाथ

हमें फॉलो करें भोपाल में लगे क्यूआर कोड वाले कमलनाथ के वॉन्टेड वाले पोस्टर, कांग्रेस ने बताया भाजपा का हाथ
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 23 जून 2023 (11:54 IST)
भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी पोस्टर पॉलिटिक्स की एंट्री हो गई है। राजधानी भोपाल के कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर विवादित पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों को कमलनाथ को वॉन्टेड बताने के साथ उस पर एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। पोस्टर में कमलनाथ को ‘करप्शन नाथ’ बताते हुए लिखा गया है कि स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें।  

क्यूआर कोड वाले इन पोस्टरों में कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में कई घोटाले बताए गए है।पोस्टर में लिखा है कि 15 माह की सरकार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किए घोटाले किए हैं। वहीं कमलनाथ के इन विवादित पोस्टरों पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस पोस्टर अभियान की हमें चिंता नहीं है, क्योंकि, कमलनाथ जनता के दिलों में हैं।
 
webdunia

वहीं कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कहा कि “आदरणीय कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगवाकर भाजपा ने दिखा दिया है कि वह राजनीति के कितने भी निचले स्तर पर जा सकती है। जिस व्यक्ति ने पिछले 44 साल से अपने खून पसीने से मध्यप्रदेश की माटी की सेवा की है और रात दिन प्रदेश के नव निर्माण के लिए तपस्या की है, उसकी छवि बिगाड़ने की कोशिश मध्य प्रदेश की अस्मिता पर हमला है। यह मध्यप्रदेश का अपमान है। यह प्रदेश की सेवा का अपमान है। यह स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य का अपमान है। यह उन करोड़ों लोगों का अपमान है जिनके हृदय में कमलनाथ जी बसते हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपनी ओर से कार्यवाही करते हुए ऐसे पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें। अगर वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो मध्य प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो जाएगा यह सब काम उनके इशारे पर हो रहा है”।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला-कमलनाथ के विवादित पोस्टर से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कि इन पोस्टरों से भाजपा का कोई लेना देना नही, ये कांग्रेस में अंतर्द्वंद्व है। कांग्रेस में जूतमपैजार और पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टर में क्यूआर कोड में  मिस्टर करप्टनाथ कमलनाथ की सारी चरित्रावली भ्रष्टाचार की है, इससे भारतीय जनता पार्टी का क्या लेना देना है। कमलनाथ को देखना चाहिए कि इसमें किसका हाथ है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरद पवार बोले, विपक्षी दलों की बैठक में होगी देश के लिए चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा