Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसानों को 5 रुपए में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन, CM यादव ने किया ऐलान

Advertiesment
Farmers gratitude conference
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को घोषणा की कि किसानों को मात्र 5 रुपए में स्थायी बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। किसानों को यहां संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्युत वितरण कंपनी जल्द ही इस योजना को शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें पांच रुपये में यह सुविधा दी जाएगी। हम किसानों का जीवन बेहतर बनाना चाहते हैं।’’
 
 
 
webdunia

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंचाई के लिए सौर पंप के माध्यम से किसानों को बिजली संबंधी परेशानियों से मुक्ति दिलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में किसानों को 30 लाख सौर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से सौर विद्युत खरीदेगी। उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो गांवों में उचित बुनियादी ढांचा, बिजली और सड़कें नहीं थीं, लेकिन भाजपा शासन में स्थिति में सुधार हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi