Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसान आंदोलन : उग्र हुए किसान, इंदौर-भोपाल रोड पर फिर बवाल

हमें फॉलो करें किसान आंदोलन : उग्र हुए किसान, इंदौर-भोपाल रोड पर फिर बवाल
शाजापुर , शुक्रवार, 9 जून 2017 (11:33 IST)
भोपाल। किसान आंदोलन के नवें दिन भी मध्यप्रदेश में हिंसा का दौर जारी रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर में आंदोलनकारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए एक जीप में आग लगा दी। वहीं इंदौर-भोपाल हाईवे पर भी प्रदर्शन की खबर है। बैरागढ़ के आगे से पुलिस ने रास्ता डाइवर्ट कर दिया है।  

भोपाल के फंदा टोल प्लाजा पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया, पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण के लिए आंसूगैस के गोले भी छोड़े। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है। 

फंदा बैरियर से जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश भार्गव सहित, दर्जनों कांग्रेसियो को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। सागर-भोपाल मार्ग पर स्थित भापेल गाव में भी किसानों ने चक्का जाम कर दिया। इस वजह से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। 
 
webdunia
इससे पहले गुरुवार को भी शाजापुर में किसानों ने जमकर हिंसा की थी। इस दौरान हिंसक भीड़ ने एसडीएम पर भी पथराव किया था। भीड़ ने हाईवे पर पथराव करते हुए कुछ वाहनों में भी आग लगा दी।
 
यहां नेशनल हाईवे तीन पर बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए। उन्होंने पूरी सड़क पर प्याज फेंककर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने एक ट्रक में भी आग लगा दी। 
 
पुलिस आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया। जब पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो पथराव शुरू हो गया। इस पर उग्र भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। शाजापुर में हिंसा को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चारा घोटाला मामले में लालू की सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी