Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज के लिए बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना

हमें फॉलो करें कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज के लिए बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 25 जुलाई 2020 (16:30 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर लगते ही पूरे प्रदेश में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करने लगे है।  सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूरे प्रदेश में पूजा अर्चना का दौर भी शुरु हो गया है।
 ALSO READ: मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान कोरोनावायरस पॉजिटिव
बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए उज्जैन में परमहंस डॉक्टर अवधेशपुरी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने का समाचार सुनते ही बहुत कष्ट हुआ है, बाबा महाकाल से सीएम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए महामृत्युंजय जाप और स्वस्तिक मंत्र से हवन किया है।
 ALSO READ: Ground Report : लॉकडाउन के पहले दिन ही CM शिवराज के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप,सख्त प्रशासन,हर तरफ पसरा सन्नाटा
अवेधपुरी महाराज ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री और पूरे प्रदेश के लोगों की दुआएं उनके साथ इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह बहुत जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे।  
 ALSO READ: मुख्‍यमंत्री चौहान के कोरोनावायरस संक्रमित होने पर उठते सवाल
इसके साथ बाबा महाकाल मंदिर में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने को लेकर महामृत्युंजय जाप किया गया, वहीं उज्जैन के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भी अथर्व शीश पूजा की गई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lockdown के दौरान अदालतों में दायर हुईं 18 लाख से ज्यादा याचिकाएं