Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राममंदिर भूमि पूजन से नाराज होकर BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी

हमें फॉलो करें राममंदिर भूमि पूजन से नाराज होकर BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 29 जुलाई 2020 (13:56 IST)
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दावा हैं कि राममंदिर निर्माण के समर्थन के चलते अज्ञात नंबर से फोन कर उनको जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद ने इसको लेकर भोपाल के कमलानगर थाने में FIR भी दर्ज कराई है। 
 
मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को उनको फोन पर प्राइवेट नंबर और इंटरनेशनल कॉल करके कई धमकी भरे कॉल आए जिसमें कॉल करने वाले शख्स ने उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। सांसद ने कहा कि कॉल करने वाले शख्स ने राममंदिर निर्माण और हनुमान चालीसा के पाठ करने की उनकी अपील से नाराज होकर उनको जान से मारने की धमकी देते हुए गंदे अपशब्दों कहे। 
 
भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे लोग कायर होते है और अज्ञात नंबर से कॉल करते है और वह ऐसी कॉल से नहीं डरने वाली नहीं है। देशभक्त और क्रांतिकारी इससे डरते नहीं है और उन्होंने राष्ट्ररक्षा और धर्मरक्षा के लिए जन्म लिया और वह कर रहे हैं और अगर यह करते-करते जीवन समाप्त हो जाता है तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा और फिर पुर्नजन्म लेंगे और फिर राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी उनको कई बार धमकी मिल चुकी है और उन्होंने इसको लेकर कई बार पुलिस से भी शिकायत दर्ज कराई है।   
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में डेटा चोरी से कंपनियों को 14 करोड़ का नुकसान, रिपोर्ट से हुआ खुलासा