Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमलनाथ सरकार का अंत दिखाई दे रहा, डंग के इस्तीफे पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की भविष्यवाणी

हमें फॉलो करें कमलनाथ सरकार का अंत दिखाई दे रहा, डंग के इस्तीफे पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की भविष्यवाणी
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 5 मार्च 2020 (22:14 IST)
भोपाल। कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस विधायक ही पीड़ित और प्रताड़ित है और उनको इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार अंर्तविरोध और अंतर्कलह से जूझ रही है और अब  कमलनाथ सरकार का अंत निकट दिखाई दे रहा है।
 
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सवाल किया है कि वे बताएं कि ऐसी नौबत क्यों आयी कि आपके एक विधायक को घुटन भरे वातावरण से बाहर आने के लिए इस्तीफा देना पडा।
webdunia
वीडी शर्मा ने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार लगातार भ्रष्टाचार और अराजकता में डूबी हुई है। सरकार सिर्फ रेत के अवैध खनन और शराब के व्यापार को बढ़ाने का काम कर रही है। ट्रांसफर उद्योग के माध्यम से एक ओर जहां भारी वसूली की जा रही है वहीं दूसरी ओर ईमानदार और स्वाभिमानी अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

यह एक ऐसी सरकार है जो अपने ही दल के विधायकों की भी उपेक्षा और अपमान करने में जुटी हुई है। अपने ही विधायकों पर सौदा करने का आरोप लगाकर उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाती है। जिन विधायकों पर आरोप लगाए गए थे वे स्वयं भी कह रहे हैं कि भाजपा से कोई ऑफर नहीं मिला। इसके बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता विधायकों का अपमान करने से पीछे नहीं हटे। ऐसे हालातों में श्री डंग जैसे विधायकों का इस्तीफा देना स्वाभाविक कदम दिखाई देता है। क्योंकि उन्हें भी उस जनता को जवाब देना है जिससे जनकल्याण का वादा करके वे विधायक बने थे। 
webdunia
जब उन्हीं की सरकार में सुनवाई नहीं होगी तो बाहर आकर जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष के अलावा जनप्रतिनिधि के पास कोई रास्ता नहीं बचता। अच्छा होगा कमलनाथ जी अपनी कार्यशैली सुधारे। जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें, भ्रष्टाचार का गोरखधंधा बंद करके जनता के कल्याण की योजनाओं पर ध्यान दें। लेकिन शायद ही वे ऐसा कर पायेंगे। बहरहाल आज इस इस्तीफे की घटना के बाद कांग्रेस के बडे नेताओं को आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RBI ने Yes Bank पर लगाई 'रोक' लगाई, ग्राहक निकाल सकेंगे सिर्फ 50,000 रुपए