Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की नई टीम का एलान,12-12 उपाध्यक्ष,मंत्री के साथ लोकेंद्र पाराशर पर भरोसा कायम

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की नई टीम का एलान,12-12 उपाध्यक्ष,मंत्री  के साथ लोकेंद्र पाराशर पर भरोसा कायम
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 13 जनवरी 2021 (20:35 IST)
भोपाल। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रदेश भाजपा की नई टीम का ऐलान हो गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज प्रदेश पदाधिकारियों और पार्टी के विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है।प्रदेश भाजपा की नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन रखने के साथ कई युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की नई टीम में 12 उपाध्यक्ष और 12 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। वहीं वर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर फिर एक बार भरोसा जताते हुए उन्हें मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

अगर भाजपा की नई टीम की बात करें तो इसमें भिंड से सांसद संध्या राय, भिंड मुकेश चौधरी, सिंगरौली से कांतदेव सिंह, सतना से योगेश ताम्रकार, जबलपुर से सुमित्रा वाल्मीकि, भोपाल आलोक शर्मा और सीमा सिंह, इंदौर से जीतू जिराती, बड़वानी से गजेंद्र पटेल, उज्जैन से बहादुर सिंह सोंधिया और चिंतामणि मालवीय और शाजापुर से पंकज जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक शर्मा भोपाल के पूर्व महापौर रह चुके हैं। इसके साथ अब तक प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे रजनीश अग्रवाल और राहुल कोठारी को प्रदेश मंत्री ‌बनाया गया है वहीं बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष  राघवेंद्र शर्मा को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सात नए मोर्चा अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। इसमें माया नारोलिया को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है वहीं दर्शन सिंह चौधरी को किसान मोर्चा अध्यक्ष बनाया है। कलसिंह भाबर को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ रफत वारसी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। सिवनी के वैभव पवार को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kisan Andolan : कृषि राज्यमंत्री रूपाला ने कहा- वार्ता जारी रहनी चाहिए, इससे ही निकलेगा कोई समाधान...