Publish Date: Tue, 02 Mar 2021 (11:58 IST)
Updated Date: Tue, 02 Mar 2021 (12:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2021 22 के लिए आज विधानसभा में पेश किए गए वार्षिक बजट में 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' पर सबसे अधिक जोर दिया गया है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में प्रदेश में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया। यह मेडिकल कॉलेग शिवपुरी, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, दमोह और सिवनी में खोले जाएंगे।
उन्होंने ऐलान किया कि 2022-23 तक प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 3,250 सीटें बढ़ाई जाएंगी।