Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजगढ़ कलेक्टर पर अमर्यादित बयान देने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज,अफसरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

हमें फॉलो करें राजगढ़ कलेक्टर पर अमर्यादित बयान देने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज,अफसरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (13:05 IST)
मध्य प्रदेश में राजगढ़ कलेक्टर पर भाजपा नेता के विवादित बयान के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेता के बयान के विरोध में प्रदेश भर के अफसर कलेक्टर के पक्ष में लामबंद हो गए है। भाजपा नेता के बयान के विरोध में प्रदेश भर के अफसर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जता रहे है। इससे पहले मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि इससे पूरी प्रशासनिक मशीनरी का मनोबल गिरा है।

आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आईसीपी केशरी ने ट्वीट कर कहा कि एससोसिएशन कुछ राजनीतिक प्रतिनिधियों द्धारा राजगढ़ जिले की महिला अधिकारियों के खिलाफ की महिला अधिकारियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। यह बयान सभी कामकाजी महिलाओं का मनोबल गिराने और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश है। 
 
वहीं कई अधिकारी भी सोशल मीडिया पर भी राजगढ़ में महिला अफसरों के समर्थन में आग आए है। विदिशा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी सोशल मीडिया पर कलेक्टर के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर रैली में महिला अफसरों से अभद्रता करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से महिलाओं अधिकारियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग की है। 
 
कांग्रेस करेगी अफसरों का सम्मान – भाजपा नेताओं की महिला अफसरों पर टिप्पणी के बाद अब कांग्रेस खुलकर समर्थन में आगे आ गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस महिला दिवस पर सम्मान करने का एलान किया है। महिला कांग्रेस का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने बहादुरी का काम किया है इसलिए उनका सम्मान किया जाएगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के मुताबिक दोनों ही महिला अफसरों ने बहादुरी से भाजपा के बदमाशों का मुकाबला किया इसलिए उनका सम्मान किया जाएगा।  
 
उधर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कलेक्टर पर अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खौफनाक, टीचर ने 8 साल की बच्ची से लगवाई 450 उठक-बैठक