Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'लाड़ली लक्ष्मी योजना' में बालिकाओं को मिलेगी छात्रवृत्ति

Advertiesment
Regional News
भोपाल। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रदेश की बहुप्रशंसित और बांग्लादेश में भी स्वीकार की गई 'लाड़ली लक्ष्मी योजना' की बालिकाओं को पहली बार इस शिक्षा सत्र से छात्रवृत्ति मिलना प्रारंभ होगी। 
       
श्रीमती चिटनिस ने बताया अभी तक इस योजना में लगभग 17 हजार बालिकाएँ चयनित हुई हैं। शेष के लिए प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 अगस्त को योजना में लाभान्वित बालिकाओं को पहली बार मिलने वाली छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री निवास में प्रदान करेंगे।
       
उन्होंने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में बालिकाओं को विभिन्न चरणों में छात्रवृत्ति दी जाती है। इसमें बालिका को कक्षा 6 में प्रवेश पर 2000 रुपए, कक्षा 9वीं में प्रवेश पर 4 हजार तथा कक्षा 11वीं और 12वीं में 6-6 हजार रुपए की छात्रवृत्ति राशि बालिका को ई-पेमेंट के जरिए भुगतान की जाती है। अंतिम भुगतान 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर एक लाख रुपए का किया जाता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बैश लीग से जुड़ीं हरमनप्रीत