Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा चुनाव से पहले 37 अधिकारियों के तबादले, शिवम वर्मा इंदौर के नगर निगम आयुक्त

हर्षिका सिंह कौशल विकास की संचालक नियुक्त

Advertiesment
Madhya Pradesh_Map
Madhya Pradesh Transfer list : लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने देर रात 37 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। चुनाव आयोग जल्द ही देश में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।
 
संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव राजभवन से महिला एवं बाल विकास तथा योजना, आर्थिक और सांख्‍यिकी विभाग में भेज दिया गया है। विवेक कुमार पोरवाल को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। पी नरहरि को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।
 
सतेंद्र सिंह को गुना, सुरेश कुमार को पन्ना, चंद्रशेखर शुक्ला और तरुण भटनागर को शहडोल का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह कौशल विकास का संचालक बनाया गया है। शिवम वर्मा इंदौर के नए नगर निगम आयुक्त होंगे।
webdunia

webdunia





webdunia

webdunia

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : देश में आज हो सकता चुनाव की तारीखों का एलान