Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र युवा कांग्रेस के 20 पदाधिकारी निलंबित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh Yuva Congress
, मंगलवार, 9 मई 2017 (21:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने 20 पदाधिकारियों को एक पखवाड़े के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी के संयुक्त निर्देश पर हुई है।
 
युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लोकसभा क्षेत्र के छह युवा कांग्रेस अध्यक्ष और चौदह युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। यह कार्यवाही युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी के संयुक्त निर्देश पर हुई है।
 
हाल ही देवेन्द्र यादव के भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बनने और फिर मध्यप्रदेश का उन्हें प्रभार मिलने के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठकें भोपाल में संपन्न हुई थीं। 
 
बैठकों में लगातार दो बार अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों को उनसे उनकी अनुपस्थिति के संबंध में नोटिस भेजकर निश्चित समयावधि में स्पष्टीकरण भेजने के लिए कहा गया था। इन्हीं पदाधिकारियों को पंद्रह दिन के लिए निलंबित किया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यमन में अपहृत भारतीय पादरी ने मांगी मदद