Publish Date: Sat, 06 Jun 2020 (21:45 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jun 2020 (22:04 IST)
भोपाल। कोरोना महामारी से लड़ रहे मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश में दर्जनभर से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इंदौर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया है।
कमलनाथ सरकार के समय लूपलाइन में गए अफसरों को दोबारा जिलों की कमान दी गई है। आकाश त्रिपाठी को मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर का प्रबंध सचालक बनाया गया है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है। भोपाल और छिंदवाड़ा नगर निगम के आयुक्त को हटा दिया गया है।
17 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को सूची जारी की।
प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। इनमें अवधेश शर्मा को धार कलेक्टर, आलोक सिंह कलेक्टर धार, वेदप्रकाश नरसिंहपुर कलेक्टर, राजीव रंजन कलेक्टर सिंगरौली, अवधेश शर्मा कलेक्टर आगर मालवा, चंद्रमोली कलेक्टर देवास बनाए गए हैं।
webdunia
Publish Date: Sat, 06 Jun 2020 (21:45 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jun 2020 (22:04 IST)