Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंदसौर में शांति, शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील

हमें फॉलो करें मंदसौर में शांति, शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील
मंदसौर , शुक्रवार, 9 जून 2017 (10:04 IST)
मंदसौर। किसानों की हिंसा से प्रभावित मंदसौर नगर और पिपलिया मंडी में स्थिति में सुधार होने पर प्रशासन ने इन इलाकों में शुक्रवार को दिनभर के लिए कर्फ्यू में ढील दे दी है।
 
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने स्थिति में सुधार होने पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। पुलिस ने कहा कि कर्फ्यू में दी गई ढील की अवधि में किसी प्रदर्शन, रैली या धरने की इजाजत नहीं होगी। आंदोलन का केंद्र रहा मंदसौर अपेक्षाकृत शांत है, वहीं किसानों का विरोध मध्य प्रदेश के नए इलाकों में फैल गया है।
 
कर्ज माफी और फसल का बेहतर मूल्य देने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहने के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के शाजापुर और धार जिले से गुरुवार को आगज़नी की घटनाओं की सूचना मिली।
 
पुलिस ने शाजपुर में स्थानीय बाजार के पास पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद शाजापुर शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। आंदोलन राज्य के छिंदवाड़ा और महाकौशल क्षेत्र में भी फैल गया है।
 
केंद्र ने हिंसा प्रभावित राज्य में आरएएफ के 1,100 कर्मियों को भेजा है। आरएएफ की दो कंपनियों को मंदसौर के पिपलिया मंडी में तैनात किया गया है जहां पांच किसानों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो कंपनियों को गरौठ में तैनात किया गया है।
 
आरएएफ की एक कंपनी में करीब 100 कर्मी होते हैं। सीआरपीएफ की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। किसान आंदोलन के दौरान यहां हुई हिंसा के बाबत 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हुई है। इस टिप्पणी की अहमियत है क्योंकि अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली नहीं चलाई थी।
 
हालात सामान्य करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंदोलनकारी किसानों तक पहुंचने के लिए नई कोशिश की है। उन्हेंने कहा कि राज्य सरकार मतभेदों के समाधान के लिए बातचीत को तैयार है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने फिर से शांति बनाए रखने की अपील की। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर कोरिया ने किया क्रूज रॉकेट का प्रक्षेपण, जमीन से समुद्र में कर सकता है वार