Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून अपडेट! मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश, यहां अब भी है लोगों को इंतजार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Monsoon updates
, बुधवार, 26 जुलाई 2017 (13:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 1 जून से 24 जुलाई तक 10 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के 34 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य वर्षा दर्ज हुई है और 7 जिलों में वर्षा औसत से कम रही है।
 
आधिकारिक तौर पर बुधवार को यहां बताया गया कि अभी तक प्रदेश में सामान्य औसत वर्षा 370.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश में सामान्य औसत वर्षा 354.1 मिलीमीटर रहती है। प्रदेश में कटनी, रीवा, सतना, झाबुआ, खंडवा, नीमच, रतलाम, दतिया, राजगढ़ और जबलपुर में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
 
वहीं छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, इंदौर, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, देवास, शाजापुर, मुरैना, भिंड, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है।
 
प्रदेश में बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, श्योपुर, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जमीन धंसने से झुकने लगा 11वीं सदी का ऐतिहासिक महादेव मंदिर