Publish Date: Sat, 26 Jan 2019 (22:24 IST)
Updated Date: Sat, 26 Jan 2019 (22:34 IST)
राजगढ़ (मध्यप्रदेश)। गणतंत्र दिवस पर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र में शनिवार को धारा 144 लगा दी गई।
खुजनेर पुलिस थाना के प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प को लेकर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता ने सम्पूर्ण खुजनेर थाना क्षेत्र में धारा 144 तत्काल प्रभाव से लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कुर्सियां तोड़ दी थीं। (भाषा) (file photo)