Publish Date: Sat, 09 May 2020 (22:15 IST)
Updated Date: Sat, 09 May 2020 (22:20 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने नामों की घोषणा की। भाजपा ने मप्र के 24 जिलाध्यक्ष घोषित किए।
भाजपा ने जिलाध्यक्षों के रूप में नए चेहरों को मौका दिया है। इंदौर और भोपाल में 40 साल से कम उम्र के युवा नेताओं को अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरव रणदिवे को इंदौर नगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व विधायक राजेश सोनकर को भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है।